गरेना फ्री फायर | फ्री फायर गेम

परिचय :


आज हम उस मोबाइल गेम के बारे में बात करेंगे जिसने मोबाइल पर आते ही बैटल रॉयल गेम कि दुनिया में क्रांति लादी, जी हां मैं बात कर रहा हूं "फ्री फायर गेम" की, जो आज के समय में बहुत लोकप्रिय गेमों में से एक है। इसे "गरेना" (Garena) कम्पनी के द्वारा बनाया गया है। इसलिए इसे गरेना फ्री फायर के नाम से भी जाना जाता है। तो आज हम फ्री फायर गेम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे, साथ ही इस गेम कि शुरू से लेकर अभी तक की कहानी भी जानेंगे। और यह पता करेंगे कि E-Sport कि दुनिया में फ्री फायर गेम कितना प्रचलित है? इसके बाद फ्री फायर गेम के भविष्य के बारे में भी जानेंगे।

Garena Free Fire | Free Fire game
गरेना फ्री फायर | फ्री फायर गेम


फ्री फायर गेम के फायदे और नुकसान :


हम में से कुछ लोग फ्री फायर गेम को मनोरंजन के तौर पर खेलते है तो वहीं यह कुछ लोगों का शौक भी है। क्योंकि फ्री फायर गेम का आकार बहुत छोटा होने के कारण, यह सभी प्रकार के छोटे-बड़े  मोबाइल में आसानी से खेला जा सकता है। आकार में छोटा होने की वजह से फ्री फायर गेम को, दुनिया के सभी लोग बड़ी आसानी से डाउनलोड करके खेल सकते हैं।

अगर आप एक गेमर या E-Sport player है तो आपने फ्री फायर गेम का नाम तो सुना ही होगा, लेकिन यदि आप यह नाम पहली बार सुन रहे हो तो मैं यह बताना चाहता हूं कि फ्री फायर एक बैटल रॉयल गेम है। जिसे आप App Store या Play Store से आसानी से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। और अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

दोस्तों बीते कुछ सालों में इंटरनेट और तकनीक इतनी विकसित हुई है। कि इंसानो को बहुत फायदा हुआ, तो काफी नुक्सान भी। क्योंकि पहले के जमाने में लोग अपना समय बिताने के लिए अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ बैठा करते थे। अब वही लोग अपना ज्यादातर समय इंटरनेट पर बिताना पसंद करते हैं। और यहां पर कुछ लोगों को वीडियो देखना पसंद है, तो वहीं कुछ लोग आनलाइन गेम खेलना पसंद करते हैं।

यही वजह है कि आज के समय में, गेम इतने उन्नत तरीके से बनाए जाते हैं। कि लोग पूरा दिन ही गेम खेलने में निकाल देते है। इसलिए हम भी एक ऐसे ही गेम के बारे में बात कर रहे हैं। जो कि लांच होने के बाद से ही लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। क्योंकि जहां पहले आपको ज्यादातर अच्छे गेम खेलने के लिए PC/computer और X Box कि जरूरत पड़ती थी। वहीं फ्री फायर गेम जब मोबाइल के लिए लांच हुआ तो इसने मोबाइल के खिलाड़ियों के अनुभव को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।

गेमप्ले :


यदि आप गेम खेलने के शौकीन हैं। तो आपको फ्री फायर के बारे में तो पता ही होगा। लेकिन जिन्हें नहीं पता है। उन्हें मैं बता दूं, फ्री फायर में 50 खिलाड़ियों को पेराशूट कि मदद से एक द्विप या टापू पर उतारा जाता है। और उस टापू पर सभी खिलाड़ियों को एक-दूसरे से लड़ते हुए अंत तक बचे रहना होता है। और जो खिलाड़ी गेम में आखरी तक बचा रहता है। वो जीत जाता है जिसे इस गेम में Booyah! कहते हैं।

साथ ही इसे आप अकेले भी खेल सकते हैं, या चाहें तो चार खिलाड़ियों की टीम बनाकर भी गेम में उतर सकते हैं। वैसे तो फ्री फायर एक बैटल रॉयल गेम है लेकिन इसके ग्राफिक्स, डिजाइन और फीचर्स इसे दूसरे गेमों से अलग बनाते हैं। फ्री फायर गेम में एक players vs players मोड भी है जिसे clash squad कहते हैं।

फ्री फायर गेम का इतिहास :


Garena Free Fire | Free Fire game
गरेना फ्री फायर | फ्री फायर गेम

अब हम देखते हैं कि फ्री फायर गेम कि शुरूआत कैसे हुई? और इसे बनाया किसने? तो दोस्तो फ्री फायर गेम को बनाने वाला कोई एक अकेला व्यक्ति नहीं है। बल्की इसको बनाया है गरेना नाम की कंपनी ने। लेकिन ख़ासतौर पर इस कम्पनी के संस्थापक "Forrest Lee" (फॉरेस्ट ली) को फ्री फायर गेम बनाने का श्रेय दिया जाता है। दरअसल फॉरेस्ट ली ने गरेना कम्पनी की स्थापना सन् 2009 में सिंगापुर में की थी। क्योंकि फॉरेस्ट ली भी सिंगापुर के रहने वाले हैं।

गरेना कंपनी मुख्य रूप से गेमिंग, E-Commerce, E-Sport और डिजिटल फाइनेंस के लिए कार्य करती है। और यह कम्पनी फ्री फायर गेम से पहले बहुत से गेम बना चुकी है। लेकिन तब भी इस कम्पनी को ज्यादातर लोग नहीं जानते थे। जबकि फ्री फायर गेम लांच होने के बाद कंपनी को एक अलग पहचान मिलना शुरू हुई।

फॉरेस्ट ली जो कि गरेना कम्पनी के मालिक हैं। उनके दिमाग में फ्री फायर गेम बनाने का खयाल तब आया जब उन्होंने देखा कि बहुत से बैटल रॉयल गेम सन् 2017 में बहुत लोकप्रिय होते जा रहे हैं। लेकिन उस समय बैटल रॉयल गेम केवल PC/computer और X Box के लिए ही उपलब्ध थे। तो यहीं से आइडिया लेकर उन्होंने बैटल रॉयल गेम को मोबाइल पर लांच करने का सोचा। तो इसी आइडिया को लेकर गरेना कम्पनी ने फ्री फायर गेम बनाना शुरू किया और कुछ ही समय में इसका Beta version भी लांच कर दिया।

इसके बाद Beta version में निकली कमियों को सुधार कर 20 नवम्बर 2017 को फ्री फायर गेम पूरी दुनिया में Play Store और IOS के लिए लांच कर दिया गया। साथ ही फॉरेस्ट ली ने इसकी ग्राफिक्स में कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण बदलाव किए। लांच होने के बाद से ही यह गेम 22 देशों में लगातार No.-1 पर भी रहा। साथ ही सन् 2019 में फ्री फायर गेम दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला गेम बना। जिससे Google Play Store ने इसे best popular game का ईनाम भी दिया था।

निष्कर्ष :


गरेना फ्री फायर एक E-Sport गेम है।"जैसे-जैसे इसमें नये-नये अपडेट आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे यह गेम और भी अच्छा होता जा रहा है।" समय-समय पर फ्री फायर गेम की प्रतियोगिता भी आयोजित होती रहती हैं। जिसमें बहुत से E-Sport खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। आज बहुत से खिलाड़ी इस गेम को खेलकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। अगर गेम के भविष्य कि बात की जाए तो गरेना फ्री फायर समय के साथ-साथ और अच्छा होता जा रहा है। जो कि एक बहुत ही बेहतरीन बात है। अब अंत में मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि इस गेम को आप एक बार जरूर खेलकर देखिए आपको बहुत मजा आयेगा।
धन्यवाद

टिप्पणियाँ