- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
नमस्ते दोस्तों,
आज हम दुनिया के एकमात्र सबसे अच्छे गेम पबजी या पबजी मोबाइल के बारे में बात करेंगे। तो आज हम पबजी गेम की शुरू से लेकर वर्तमान की स्थिति तक की कहानी विस्तार से जानेंगे, कि पबजी कैसे शुरू हुआ? और आज इस गेम की दुनिया भर में क्या स्थिति है। ऐसी ही बहुत सी बातों का वर्णन विस्तार से आपको यहां मिलेंगा, साथ ही हम पबजी से होने वाले लाभ और हानि पर भी बातचीत करेंगे।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पबजी कि graphics (ग्राफिक्स) बहुत ही अच्छी है। ग्राफिक्स के मामले में कोई भी गेम पबजी को टक्कर नहीं दे सकता है। इसके साथ-ही-साथ पबजी में बहुत से मोड (mode) और बहुत से संस्करण मोजूद है। पबजी में बहुत सारी अच्छी विशेषताएँ होने के बाद भी इस गेम को बहुत बदनामी का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी पबजी आज दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय गेम है।
| पबजी मोबाइल | पबजी मोबाइल इंडिया |
आपकी जानकारी के लिए मैं यह बताना चाहता हूं कि पबजी एक pc/computer का गेम है। लेकिन इस गेम की प्रगति को देखकर पबजी को बनाने वालों ने इसका मोबाइल संस्करण (Mobile version) बनाया ताकि हर व्यक्ति इसे अपने मोबाइल पर भी खेल सके। आज भी पबजी मोबाइल app Store और play store पर मोजूद है। जहां से आप भी इसे डाउनलोड करके खेल सकते हैं।
(1) परिचय -
![]() |
| पबजी मोबाइल | पबजी मोबाइल इंडिया |
पबजी का पूरा नाम playerunknown's battlegrounds है। पबजी को बनाने का श्रेय मुख्य रूप से ब्रेंडन ग्रीन (Brendan Greene) को जाता है। जो कि पबजी के मुख्य डिज़ाइनर और निर्देशक है। क्या आप जानते हैं? ब्रेंडन अपने आजीविका कि शुरूआत में कोई गेम डिज़ाइनर नहीं थे। वो तो आयरलैंड (ireland) में जन्मे एक फोटो ग्राफर थे। जिन्हें ग्राफिक्स डिजाइन और वेब डिजाइन का काम भी आता था।
दरअसल ब्रेंडन एक ऐसा गेम बनाना चाहते थें जिसे कोई भी व्यक्ति कितना भी खेले लेकिन उसका मन न भरे और उनकी इसी अलग सोच से प्रभावित होकर sony online entertainment (Daybreak) ने उन्हें एक गेम बनाने का प्रस्ताव दिया। तो ब्रेंडन ने Daybreak के साथ मिलकर H1Z1 गेम बनाया जो बहुत लोकप्रिय हुआ लेकिन गेम पर काम खत्म हो जाने के बाद ब्रेंडन ने Daybreak कम्पनी छोड़ दी और सन् 2016 में चले आए दक्षिण कोरिया जहां उनकी मुलाकात Blue hole कम्पनी के एक सदस्य, चांग हान किम (Chang han Kim) से हुई।
ब्रेंडन और चांग हान किम दोनों ही एक एक्शन गेम बनाना चाहते थें। इस गेम की अवधारणा उन्होंने बैटल रॉयल फिल्म से लिया, और गेम बनाना शुरू किया। गेम बनाने के काम के लिए उन्होंने एक साल कि समय सीमा रखी और बहुत मेहनत के बाद सन् 2017 में उन्होंने गेम, पबजी को लांच किया। महज़ कुछ ही महिनों में पबजी कि लाखों प्रतिलिपि बिक गयी क्योंकि यह बिल्कुल नई अवधारणा का गेम था। जो खिलाड़ियों को बहुत पसंद आया और देखते-ही-देखते पबजी बहुत लोकप्रिय हो गया।
पबजी ने उस समय के सबसे अच्छे गेम को भी पीछे छोड़ दिया था। साथ ही blue hole ने 27 सितम्बर को पबजी कॉर्पोरेशन (PUBG Corporation) कि शुरूआत की। और आज यह स्थिति है कि पबजी कॉर्पोरेशन लाखों की प्रतियोगिताएं करती है और इसकी सफलता को देखकर कई बड़ी कंपनियां भी जैसे मेटा (Meta) और टेनसेंट (Tencent) भी अपना पैसा लगा रही है। पबजी को बहुत सारे ईनाम भी मिल चुके हैं जो और किसी भी गेम को नहीं मिले हैं। जैसे-
One of the best selling of all time game,
Best multiplayer game,
PC game of the year,
Action game of the year,
E-Sport game of the year,
Trending game of the year, etc.
इतनी सारी अच्छाईयां होने के बावजूद कयी लोगों को लगता है कि पबजी बहुत बुरा गेम है। पबजी खेलने से इसकी आदत लग जाती है और मानव शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कोई भी गेम हद से ज्यादा खेलने पर तबियत खराब हो सकती है। इस लिए सभी गेम को मनोरंजन के लिए, कुछ समय तक खेलना चाहिए लालच में आकर अपना पैसा और समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
(2) पबजी मोबाइल का गेमप्ले -
![]() |
| पबजी मोबाइल | पबजी मोबाइल इंडिया |
इस गेम की शुरूआत 100 खिलाड़ियों से होती है। जिन्हें हवाई जहाज में ले जाकर एक टापू पर उतारा जाता है। खिलाड़ी पेरासूट कि मदद से हवाई जहाज से कूदते हैं अपने-आपको जीवित रखने के लिए। इस गेम में खिलाड़ी को बाकी के 99 खिलाड़ियों को हराना पड़ता है winner winner chicken dinner के लिए, जो कि इस गेम को जीतने वाले को मिलता है। यह एक ऐसा गेम है। जो सभी जीतना चाहते हैं। और इस गेम में खिलाड़ी को घरों में जाकर loot (लूट) करनी पड़ती है। जहां पर इन्हें बहुत सारी बंदूकें, बम, sniper, boom और बाकी चीजें मिलती है। जो उन्हें जीवित रहने के लिए चाहिए।
(3) पबजी के फायदे -
![]() |
| पबजी मोबाइल | पबजी मोबाइल इंडिया |
• अच्छा गेमप्ले:
पबजी बहुत ही अच्छा गेमप्ले अनुभव प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों को एक विशाल, खुली दुनिया के नक्शे में छोड़ देता है जहां उन्हें विरोधियों से मुकाबला करते हुए हथियारों, कवच और आपूर्ति के सामान को लूटना चाहिए। खेल की प्रकृति खिलाड़ियों को बांधे रखती है।
• रोमांचकारी बैटल रॉयल अनुभव:
पबजी एक अनोखा बैटल रॉयल अनुभव प्रदान करता है। जहां बहुत सारे खिलाड़ी एक जगह पर उतरते हैं, और आखिर तक जिंदा रहने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं। जिससे एक रोमांचक गेमिंग अनुभव मिलता है।
• टीमवर्क और सहयोग:
पबजी खिलाड़ियों को टीम बनाने और अपने दोस्तों या अन्य खिलाड़ियों के साथ सहयोग करने की अनुमति देता है। कार्यों की रणनीति बनाने, संवाद करने और समन्वय करने के लिए एक साथ काम करने से टीमवर्क कौशल में वृद्धि होती है और सामाजिक संपर्क को बढ़ावा मिलता है।
• क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म संगतता:
पबजी पीसी, कंसोल और मोबाइल उपकरणों सहित कई प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। यह क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म संगतता खिलाड़ियों को उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे डिवाइस की परवाह किए बिना खिलाड़ियों को एक साथ जोड़ती है और दोस्तों के साथ खेलने में सक्षम बनाती है।
• नियमित अपडेट और सपोर्ट:
पबजी के डेवलपर गेम की विशेषताओं को बढ़ाने, बग को ठीक करने और प्लेयर फीडबैक को संबोधित करने के लिए लगातार अपडेट जारी करते हैं। चल रहे विकास के प्रति यह प्रतिबद्धता सुनिश्चित करती है कि खेल ताज़ा और प्रासंगिक बना रहे।
(4) पबजी के नुकसान -
![]() |
| पबजी मोबाइल | पबजी मोबाइल इंडिया |
• आदत लगने की प्रकृति:
पबजी का अच्छा गेमप्ले और बैटल रॉयल अनुभव के कारण कुछ खिलाड़ियों को इसकी आदत लग जाती है। खेल खेलने में अत्यधिक समय व्यतीत करने से अन्य जिम्मेदारियों की उपेक्षा हो सकती है, जैसे काम, अध्ययन या व्यक्तिगत संबंध।
• स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव:
पबजी खेलने के दौरान लंबे समय तक बैठे रहने से शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने और मोबाइल देखते रहने से मोटापा, आंखों में तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
• गलत ऑनलाइन संगत:
कई ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम्स की तरह, पबजी में भी ऐसे बुरे खिलाड़ी होते हैं, जो उत्पीड़न, गाली-गलौज या धोखा देते हैं। ऐसे व्यक्तियों के साथ बातचीत करना अच्छा नहीं है।
• समय बर्बाद:
पबजी के मैच लंबे होते है, अक्सर एक मैच लगभग 30 मिनट या उससे अधिक समय तक चलता है। यह सीमित समय वाले खिलाड़ियों या कम गेमिंग सत्र पसंद करने वालों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
• तकनीकी मुद्दे:
नियमित अपडेट के बावजूद, पबजी में सर्वर समस्याओं, गेम क्रैश और प्रदर्शन अनुकूलन चुनौतियों आदि, जैसी तकनीकी मुद्दों से संबंधित खराबियां होती रहती है। ये मुद्दे गेमप्ले को बाधित कर सकते हैं और खिलाड़ियों में निराशा पैदा कर सकते हैं।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पबजी के फायदे और नुकसान अलग-अलग खिलाड़ियों में अलग-अलग हो सकते हैं।
(5) निष्कर्ष -
ब्रेंडन के अनुसार, शुरू से ही पबजी मोबाइल गेम का लक्ष्य था जिंदा रहना जो कि आज भी बदला नहीं है। पबजी के पिता ब्रेंडन ग्रीन को कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि PUBG का नाम playerunknown's battlegrounds क्यों पड़ा ? इसका कारण यह है कि जब यह गेम बनकर तैयार हुआ तो, गेम की जॉंच करने के लिए ब्रेंडन ने गेम खेलना शुरू किया तो गेम में उन्होंने अपने खिलाड़ी का नाम player unknown रखा था इसीलिए गेम का नाम playerunknown's battlegrounds रखा गया।
पबजी में बहुत सारी वास्तविक चीजें होने के कारण यह बहुत बड़ा गेम बन जाता है। जो कि छोटे मोबाइल में अच्छी तरह से नहीं चलता है तो इस समस्या को दूर करने के लिए पबजी ने एक छोटा गेम लांच किया, जिसका नाम रखा गया PUBG Mobile lite, जो छोटे मोबाइल में अच्छी तरह से चलता है। और इसे सभी लोग खेल सकते हैं। बहुत से देशों में पबजी मोबाइल को हिंसक गेम बताकर बंद कर दिया था। तो उन देशों की शर्तों के अनुसार पबजी मोबाइल का नाम बदलकर वापस लाया गया जैसे - Game for peace (china), PUBG Mobile kr, PUBG Mobile vn, PUBG Mobile tn,BGMI (पबजी मोबाइल इंडिया) etc.
Thank you.
%20(3).webp)



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें