पबजी मोबाइल लाइट

परिचय :


आज हम बात करेंगे पबजी मोबाइल लाइट गेम के बारे में, जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह पबजी मोबाइल का लाइट संस्करण है। पबजी लाइट एक PC/कंप्यूटर का गेम है। लेकिन इसके मोबाइल वर्जन को पबजी मोबाइल लाइट कहते हैं। इसमें हमें वह सभी चीजें देखने को मिलती है जो पबजी में है। इसके बावजूद यह पबजी से बहुत छोटा और बेहतरीन गेम है।

पबजी मोबाइल लाइट के बारे में जानने से पहले आपको पबजी मोबाइल के बारे में जानना होगा, यदि आप पबजी मोबाइल के बारे में जानना चाहते हैं। तो दिए गए लिंक पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पबजी मोबाइल लाइट एक बहुत ही अच्छा और मजेदार गेम है। यह पबजी का ही छोटा रूप है। इसलिए इसमें आपको पबजी जैसा ही आनंद आएगा। इसमें बैटल रॉयल और TDM दोनों मोड है। भविष्य में इसमें और भी मोड डाले जा सकते हैं।

PUBG Mobile lite.
पबजी मोबाइल लाइट

पबजी मोबाइल लाइट मोबाइल के पॉपुलर गेमों में से एक है। पबजी का छोटा रूप होने के कारण इसकी ग्राफिक्स बिल्कुल पबजी जैसी है। यही कारण है कि पबजी मोबाइल लाइट एक बहुत ही बेहतरीन गेम बन जाता है। साथ ही इसके मैच बहुत छोटे होते हैं। इसके गेमप्ले की बात हम आगे करेंगे, और पबजी मोबाइल लाइट के बारे में शुरू से लेकर अभी तक की जानकारी प्राप्त करेंगे।

पबजी एक बहुत ही बड़ा गेम है। जिसे छोटे मोबाइल वाले व्यक्ति आसानी से नहीं खेल पाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए पबजी मोबाइल लाइट को लॉन्च किया गया है। ताकि जिन लोगों के पास छोटे मोबाइल हैं, वह भी पबजी का मजा ले सकें। पबजी मोबाइल लाइट को आप आसानी से play store और App Store से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। और मनोरंजन कर सकते हैं।

पबजी मोबाइल लाइट के गुण :


Pubg mobile lite.
पबजी मोबाइल लाइट

दोस्तों आज का समय बहुत आधुनिक समय है। आज के समय में वीडियो गेम मनोरंजन का एक अहम साधन है। वीडियो गेम मैं भी आपको बहुत से अलग-अलग तरह के गेम देखने को मिलते हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं, पबजी मोबाइल लाइट के बारे में। पबजी मोबाइल लाइट दुनिया के सबसे अच्छे गेमों में से एक है। वैसे तो इसके बारे में सभी जानते हैं, लेकिन जो लोग नहीं जानते हैं। उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि, पबजी मोबाइल लाइट को "Tencent" (टेंसेंट) कंपनी द्वारा बनाया गया है। 

यह एक एक्शन गेम है। और यह बहुत लोकप्रिय गेम भी है। दुनिया भर में करोड़ों लोग पबजी मोबाइल लाइट को खेलना पसंद करते हैं। समय-समय पर इसमें बहुत अच्छे-अच्छे अपडेट भी आते रहते हैं। जिसमें आपको बहुत सी नई-नई चीजें देखने को मिलती है। साथ ही इसे हम अपने दोस्तों के साथ जोड़के भी खेल सकते हैं। पबजी मोबाइल लाइट में आप ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों की टीम बनाकर खेल सकते हैं।

पबजी मोबाइल लाइट एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम है। इसमें आपको बहुत से फीचर्स देखने को मिलते हैं। और रेंक बढ़ाके बहुत से ईनाम जीतने को भी मिलते हैं। पबजी मोबाइल लाइट की ग्राफिक्स बहुत अच्छी है। एक एक्शन गेम होने की वजह से यह एक मजेदार गेम है। साथ ही पबजी मोबाइल लाइट का गेमप्ले छोटा होने के कारण हम इसमें कभी बोर नहीं होते हैं। और इस गेम के एक्शन का भरपूर मजा लेते हैं।

पबजी मोबाइल लाइट के वीडियो :


गेमप्ले :


दोस्तों पबजी मोबाइल लाइट एक एक्शन गेम है। साथ ही यह FPS गेम भी है। जिसमें हमें बहुत से मोड देखने को मिलते हैं। लेकिन मुख्य रूप से बैटल रॉयल और TDM मोड को पसंद किया जाता है। भविष्य में यहां और भी अच्छे-अच्छे मोड लाए जा सकते हैं। 

(I) बैटल रॉयल -


इस गेम कि शुरूआत 60 खिलाड़ियों से होती है। जिन्हें हवाई जहाज में लेजाकर एक island (द्वीप) पर उतारा जाता है। खिलाड़ी पेराशूट कि मदद से टापू पर उतरते हैं। इस गेम में खिलाड़ी को बाकी के 59 खिलाड़ी को हराना पड़ता है। यह एक ऐसा गेम है, जो सभी जीतना चाहते हैं। इस गेम में खिलाड़ी को घरों में जाकर लूट करनी पड़ती है। जहां पर बहुत सारी gun, sniper, boom और बाकी चीजें मिलती है। जो खिलाड़ी आखिर तक जिंदा रहता है, वो जीत जाता है और उसे "winner winner chicken dinner" मिलता है। मैच जीतने के बाद खिलाड़ी की रेंक बढ़ती है और उसे बहुत सारे ईनाम मिलते हैं।

(II) TDM -


Pubg mobile lite.
पबजी मोबाइल लाइट

TDM का पूरा नाम Team Death Match है। इसमें squad vs Squad होता है। एक squad में 4 खिलाड़ी होते हैं। मतलब इस मोड में 4 vs 4 मैच होता है। TDM मोड में एक अखाड़े या खेल के मैदान में दोनों टीमों को एक-दूसरे के सामने लाया जाता है। खेल के मैदान में आ जाने के बाद हर खिलाड़ी को अपने-अपने पसंद के हथियार लेकर सामने वाली टीम पर हमला करना पड़ता है। और सामने वाले खिलाड़ियों को मारना पड़ता है। खेल के दौरान यदि हमारा खिलाड़ी मर जाता है। तो वह तुरंत अपनी शुरुआती जगह पर आकर जिंदा हो जाता है। इस खेल में हमारी टीम जितने kill करती है। उतने ही point हमारी टीम को मिलते जाते हैं और अंत में जिस टीम के 40 point पूरे हो जाते हैं। वह टीम जीत जाती है। और खेल समाप्त हो जाता है।


निष्कर्ष :


पबजी मोबाइल लाइट एक बहुत ही अच्छा गेम है। इसमें ज्यादातर बैटल रॉयल और TDM मोड को खेला जाता है। साथ ही बैटल रॉयल और TDM मोड में हमें दो-दो मैप भी देखने को मिलते हैं। जो कि एक बहुत अच्छी बात है। इसमें समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं। जिसमें बहुत से ईवेंट भी होते हैं। जिनके अंतर्गत आपको बहुत सारे reward,gun skin और कपड़े आदि मिलते हैं। बहुत से गेमर्स पबजी मोबाइल लाइट को खेलते हैं। इसकी वीडियो बनाते हैं। जिससे उन्हें पैसे मिलते हैं।

Pubg mobile lite.
पबजी मोबाइल लाइट

भारत में गेमिंग औद्योग बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। रोजाना बहुत से नए-नए गेम लांच किए जा रहे हैं। जिससे गेमों के बीच प्रतियोगिता बहुत बढ़ जाता है। लेकिन पबजी मोबाइल लाइट की बहुत अच्छी ग्राफिक्स और गेमप्ले के कारण यह बहुत लोकप्रिय है। और आज भी बहुत से गेमर्स पबजी मोबाइल लाइट को खेलना पसंद करते हैं।

आज के समय में पबजी मोबाइल लाइट भारत में बैन है। क्योंकि यह एक चीनी गेम है, और इसमें खिलाड़ियों का डाटा सुरक्षित नहीं है। साथ ही इस गेम को हिंसक भी बताया जा रहा है। जो कि अच्छी बात नहीं है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? और क्या पबजी मोबाइल लाइट को भारत में वापस लाना चाहिए? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।


टिप्पणियाँ