क्लैश ऑफ क्लैंस | COC in hindi

परिचय :


आज हम बात करेंगे क्लैश ऑफ क्लैंस गेम के बारे में, जिसे COC के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो क्लैश ऑफ क्लैंस के बारे में सभी को पता है। लेकिन जिन्हें नहीं पता है। उन्हें मैं बताना चाहता हूं, कि क्लैश ऑफ क्लैंस एक आनलाइन गेम है। जिसका गेमप्ले बहुत ही अनोखा है। इसमें आपको अपना पूरा राज्य बनाना पड़ता है इस लिए यह गेम बहुत ही बेहतरीन और मजेदार है।

क्लैश ऑफ क्लैंस गेम में समय-समय पर अपडेट भी आते रहते हैं। जिससे इस गेम का रोमांच बना रहता है। COC गेम में बहुत सारे नए फीचर्स देखने को मिलते हैं। जो कि किसी और गेम में नहीं है। इसके अलावा इस गेम कि ग्राफिक्स भी बहुत अच्छी है। और गेमप्ले भी बहुत शानदार है। जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे। क्लैश ऑफ क्लैंस दुनियाभर में लोकप्रिय गेमों में से एक है। इसे बहुत से खिलाड़ी खेलना पसंद करते हैं।

क्लैश ऑफ क्लैंस | COC in hindi
क्लैश ऑफ क्लैंस | COC in hindi

क्लैश ऑफ क्लैंस फायदे :


तो आज हम क्लैश ऑफ क्लैंस की शुरू से लेकर अभी तक की स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे। और यह भी जानेंगे कि, COC इतना लोकप्रिय कैसे हुआ? इसकी कहानी बहुत ही रोमांचक है। जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन आपको बहुत आनंद भी आयेगा। साथ ही क्लैश ऑफ क्लैंस के बारे में पूरी जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी। COC एक बहुत ही मजेदार गेम है।

इस गेम में ऐसा लगता है मानों, हम एक अलग ही दुनिया में पहुंच गए हों। लेकिन हमें इसमें मेहनत भी करनी पड़ती है। जो कि इसे बहुत अच्छा बनाती है। क्लैश ऑफ क्लैंस का आकार बहुत छोटा होने के कारण, इसे सभी लोग आसानी से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। और यह सभी प्रकार के मोबाइल में आसानी से खेला जा सकता है। क्लैश ऑफ क्लैंस, App Store और play store दोनों पर मोजूद है।

क्लैश ऑफ क्लैंस की शुरुआत :


दोस्तों हम सभी के पास मोबाइल आने के बाद से, यह हमारी एक आवश्यकता बन चुका है। और मोबाइल के बिना तो हम कुछ घंटे भी नहीं बिता पाते हैं। इसलिए पहले जहां बच्चों और बड़ों को मनोरंजन के लिए कुछ खेलना पड़ता था, वहीं अब लोग दिन-रात सिर्फ मोबाइल पर ही समय बिताना पसंद करते हैं। मोबाइल पर मनोरंजन करने के लिए बहुत से तरीके मोजूद है। जैसे कि वीडियो देखना, गाने सुनना और सोशल मीडिया पर समय बिताना।

इसी तरह से कुछ लोगों की पसंद है, गेम खेलना। इसी वजह से गेमिंग औद्योग बहुत आगे निकलता जा रहा है। साथ ही अब बहुत पावरफुल मोबाइल आ जाने के बाद से इसमें बड़े-बड़े और आधुनिक तकनीक वाले गेम भी आसानी से खेलें जा सकते हैं। इसी लिए आज गेम बनाने वाली ज्यादातर कम्पनियां, मोबाइल के लिए ही गेम बनना पसंद करती हैं।

हालांकि यहां प्रतियोगिता ज्यादा बढ़ जाने के कारण, एक सफल गेम बनाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए निर्माताओं को दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। और तब जाकर एक सफल गेम तैयार हो पाता है। इस लिए आज हम बात करेंगे ऐसे ही गेम के बारे में, जिसने की अपने लांच के बाद से ही सफलता की हर ऊंचाई को छुआ है। और शुरूआत के बाद से ही यह लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।

हम बात कर रहे हैं क्लैश ऑफ क्लैंस की, जिसका नाम तो आपने सुना ही होगा। इसे "फिनलैंड" (Finland) की गेम निर्माता कंपनी  "सुपरसैल" (Supercell) ने बनाया है। इस गेम में खिलाड़ी एक गांव का चीफ़ होता है। और यहां पर युद्ध करके, एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी पर हमला करना पड़ता है। और उससे संसाधन लेकर खुद का राज्य बनाना होता है। यह संसाधन सोना, एलिक्सर (elixir), आदि हो सकते हैं।

क्लैश ऑफ क्लैंस सुपरसैल :


दोस्तों अब हम बात करते हैं सुपरसैल कम्पनी के बारे में। इसकी शुरुआत सन् 2010 में "Ilkka Paananen" (इलक्का पानानेन) ने की थी। शुरूआत में तो यह कम्पनी हर तरह के गेम बनाने का काम करती थी। लेकिन आगे चलकर सुपरसैल ने अपनी रणनीति में काफी बदलाव किया और भविष्य को देखकर उन्होंने अपना ध्यान केवल मोबाइल गेम बनाने पर केंद्रित कर लिया, इलक्का और उनकी टीम हमेशा से ही ऐसा गेम बनाना चाहते थे। जिसे लोग बिना बोर हुए सालों तक खेल सके।

वैसे तो सुपरसैल ने अलग-अलग तरह के कई गेम पर काम किया था। लेकिन उन्होंने केवल चार गेम को ही लांच किया। क्योंकि बाक़ी के गेम तो उनके निर्माता को ही पसंद नहीं आय थे। दरअसल वे बाजार में अपने सबसे अच्छे गेम ही उतारना चाहते थे। और इसी तरह सुपरसैल का पहला गेम था "Hay day", इस गेम को शुरू से ही पसंद किया जाने लगा था। लेकिन इलक्का और उनकी टीम, और भी कुछ बड़ा करना चाहती थी ताकी उनके गेम को दुनिया में एक अलग पहचान मिल सके। और उन्होंने अपनी यही सोच के साथ एक और गेम बनना शुरू किया।

सुपरसैल कम्पनी गेमर्स को मोबाइल गेम की तरफ आकर्षित करना चाहती थी। लेकिन उस समय के गेमर्स मोबाइल गेम को बच्चों का गेम समझते थे, इस लिए सुपरसैल के लिए यह काम और भी कठिन हो गया था। हालांकि कम्पनी के लोग गेम बनाने के लिए पूरी तरह से मेहनत करते थे। और आखिर कार अपने इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद, उन्होंने एक ऐसा गेम बना ही लिया जो गेमर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सके।

साथ ही नए खिलाड़ी के हिसाब से भी इस गेम को बनाया गया था। इसी गेम का नाम क्लैश ऑफ क्लैंस रखा गया था। इसे सबसे पहले 2 अगस्त 2012 को IOS (App Store) पर लांच किया गया, और लगभग एक साल के बाद इसे 7 अक्टूबर 2013 को इसे Android (play store) पर भी लांच कर दिया गया था।

निष्कर्ष :


क्लैश ऑफ क्लैंस अपनी शुरूआत के बाद से ही लोगों में बहुत लोकप्रिय हुआ। लांच के कुछ दिनों के बाद ही COC, app store के top 5 गेमों में गिना जाने लगा। और सन् 2015 तक क्लैश ऑफ क्लैंस, app store और play store दोनों पर No.1 ग्रोसिंग गेम बन गया। उन दिनों इस गेम कि हर दिन की कमाई लगभग 1.5 million $ थी। जो कि अपने आप में किसी मोबाइल गेम के लिए बहुत बड़ी बात थी। और दोस्तों आज इस गेम कि शुरूआत हुए कई साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी इस गेम को उतना ही पसंद करते हैं, जितना कि शुरूआत में करते थे।

मैं उम्मीद करता हूं कि क्लैश ऑफ क्लैंस की यह कहानी आपको जरूर पसंद आई होगी। कमेंट करके अपनी राय जरुर बताएं। आपका बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

टिप्पणियाँ