- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
आज हम मुख्य E-Sport गेमों में से एक, क्लैश रोयल गेम के बारे में बात करेंगे। यह एक छोटा सा, प्यारा सा लेकिन बहुत ही मजेदार गेम है। आप जितना इस गेम को खेलोगे, आपको उतना ही मज़ा आता जायेगा। क्लैश रोयाल में हमेशा नयी-नयी चीजें देखने को और सीखने को मिलती ही रहती है।
इस गेम को खेलने का तरीका बांकी E-Sport गेमों से अलग है। जो कि इसे और भी मजेदार बनाता है। इसके गेमप्ले कि बात भी हम आगे करेंगे। " यह गेम दिखने में जितना खूबसूरत है, ये खेलने में भी उतना ही खूबसूरत है।" क्लैश रोयाल के लांच होने के बाद से ही, यह गेम बहुत प्रसिद्ध होता जा रहा है। और आज भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं। जितना कि पहले करते थे।
क्लैश रोयाल | Clash Royale in india |
तो आज हम क्लैश रोयाल कि शुरू से लेकर अभी तक की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि यह गेम E-Sport कि दुनिया में कितना प्रसिद्ध है? और इसकी विशेषताओं के बारे में भी चर्चा करेंगे। क्लैश रोयाल एक बहुत ही अच्छा गेम है। इसके मैच बहुत ही छोटे होते हैं। मतलब आपके पास बहुत कम समय होता है खेल को जीतने के लिए।
इसी वजह से आपको इसे जल्दी-जल्दी, सोच-समझकर खेलना पड़ता है। जो कि इस गेम को बहुत मजेदार और बेहतरीन बनाता है। क्लैश रोयाल एक आनलाइन गेम है। लेकिन इसका आकार बहुत ही छोटा होने के कारण यह सभी प्रकार के मोबाइल में आसानी से खेला जा सकता है। आप भी इसे आसानी से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। क्लैश रोयाल गेम app store और play store दोनों पर मोजूद है।
(1) परिचय :
क्लैश रोयाल एक बहुत ही शानदार गेम है। जिसे सुपरसैल (Supercell) कम्पनी द्वारा बनाया गया है। सुपरसैल एक ऐसी कम्पनी है, जो हमेशा अच्छे गेम ही लांच करती है। जो कि बहुत मजेदार भी होते हैं। और क्लैश रोयाल भी उन्हीं गेमों में से एक है। क्लैश रोयाल को सबसे पहले 4 जनवरी 2016 को केवल IOS पर लांच किया गया था। वो भी 9 देशों में जोकी -
Canada,
Hong Kong,
Australia,
Sweden,
Norway,
Denmark,
Iceland,
Finland,
New Zealand है।
इसके बावजूद भी यह गेम बहुत लोकप्रिय हुआ और आखिरकार क्लैश रोयाल को 1 मार्च 2016 को play store के साथ-साथ पूरी दुनिया में लांच कर दिया गया। इसके बाद तो क्लैश रोयाल ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी। ज्यादातर गेमर्स इसी गेम को खेला करते थे। यही कारण है कि क्लैश रोयाल गेम की कीमत एक साल के अंदर ही 1 Billion $ से भी ज्यादा हो गयी थी। साथ ही E-Sport में आने के बाद तो इस गेम ने धूम मचा दी। जो भी गेमर्स क्लैश रोयाल को मनोरंजन के तौर पर खेलते थे। वो अब इस गेम की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पैसा कमाने लगे थे। और आज भी इस गेम का महत्व कम नहीं हुआ है।
क्लैश रोयाल में आप जितनी चीज़ें खोजते जायेंगे, आपको उतनी ही नयी-नयी चीजें मिलती जायेंगी। इस गेम कि ग्राफिक्स भी बहुत ही बेहतरीन है। इसमें आपको बहुत से कार्ड देखने को मिलते हैं। और आप की जानकारी के लिए मैं यह बताना चाहता हूं। की क्लैश रोयाल, सुपरसैल का एक ऐसा गेम है। जिसमें सबसे ज्यादा कार्ड्स है।
(2) गेमप्ले :
क्लैश रोयाल एक आनलाइन गेम है। जिसे दो खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है। जैसा कि शतरंज के खेल में होता है। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से जीतने की कोशिश करते हैं। और जीतने वाले को बहुत सी ट्रॉफी मिलती है।
क्लैश रोयाल गेम को player vs player मोड में खेला जाता है। इस गेम को एक Arena (अरीना) में खेला जाता है। Arena का मतलब है अखाड़ा या खेल का मैदान। अरीना में दोनों खिलाड़ी के पास 3-3 tower (किले) होते हैं। साथ ही खिलाड़ियों के पास कुछ कार्ड भी होते हैं। जिनमें अलग-अलग विशेषताओं वाले troop (सेना) होते हैं।
तो इन ट्रूप वाले कार्ड्स का इस्तेमाल करके, खिलाड़ी को अपने दुश्मन पर हमला करना पड़ता है। और दुश्मन के तीनों किले तोड़ने पड़ते हैं। साथ ही दुश्मन के हमले से अपने तीनों किले बचाने पड़ते हैं। लेकिन कार्ड का इस्तेमाल करने के साथ-साथ खिलाड़ी को Elixir (अमृत) का भी ध्यान रखना पड़ता है।
एलिक्सर, कार्ड की पावर को कहते हैं। हर ट्रूप की, एलिक्सर लेने की क्षमता अलग-अलग होती है। कार्ड इस्तेमाल करने के बाद एलिक्सर कम हो जाते हैं। और समय के साथ-साथ एलिक्सर बढ़ते रहते हैं। एलिक्सर की लाइन आपके सामने ही चलती रहती है।
अपने दुश्मन के हर किले को तोड़ने के बाद हमें crown (ताज/मुकुट) मिलते हैं। मतलब की खेल खत्म होने के बाद हमें तीन मुकुट मिलते हैं। साथ ही जीतने वाले खिलाड़ी को बहुत से ईनाम और बहुत सी ट्राफी भी मिलती है। ट्राफी बढ़ने के साथ-साथ अरीना भी अपडेट होते रहते हैं। और अरीना अपडेट के बाद आपको बहुत से नए-नए ट्रूप भी मिलते हैं। जिससे गेम में बहुत मज़ा आता है। साथ ही हम क्लैश रोयाल को अपने दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं। आप अपने दोस्तों को जोड़ के 2vs2 mode में मैच खेल सकते हैं। इस गेम में आप Emotes दिखा सकते हैं और चैटिंग भी कर सकते हैं।
अब हम बात करते हैं pass royale की, क्लैश रोयाल गेम में पास रोयल खरीदने के बहुत फायदे होते हैं। जैसे कि एक बार पास रोयल खरीदने के बाद आपको बहुत सारे गोल्ड कोइना मिलते हैं, बहुत से टोकन, chest, Emotes, और भी बहुत सारे ईनाम मिलते हैं। साथ ही tower skin भी मिलती है। जिससे अरीना में आपके तीनो टावर बहुत ही खूबसूरत और अच्छे लगते है। इसके बाद आती है। Trophy pushing की बारी।
Trophy pushing को बहुत से गेमर्स Rank pushing के नाम से भी जानते हैं। लेकिन क्लैश रोयाल में इसे trophy pushing (ट्रॉफी पुशिंग) कहते हैं। ट्रॉफी पुशिंग करने के लिए आपको गेम खेलकर जीतना पड़ता है। इसमें गेम जीतने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही आपके पास कौशल भी होनी चाहिए। दुश्मन पर हमला करना और दुश्मन से बचाव करना भी आना चाहिए। इसके बाद, मैच में आपके पास जितने भी कार्ड है उन सभी का इस्तेमाल करके फायदा उठाना चाहिए। जिससे मैच जीतने में आपको मदद मिलेगी।
(3) निष्कर्ष :
क्लैश रोयाल, E-Sport की दुनिया का एक महत्वपूर्ण गेम है। बहुत से E-Sport खिलाड़ी और गेमर इसमें अपना करियर बना रहे हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। शुरूआत में यह गेम आपको कार्टून जैसा लग सकता है। लेकिन जैसे-जैसे आप इस गेम को खेलते जाते हैं वैसे-वैसे आपको यह अच्छा लगने लगता है। साथ ही क्लैश रोयाल के मैच बहुत ही छोटे होने के कारण आप बोर कभी नहीं होते हैं। अब अंत में, मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं क्लैश रोयाल सबसे अच्छा ई-स्पोर्ट गेम है। इसके बारे में आप अपनी राय कमेंट करें।
धन्यवाद।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें