- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
परिचय :
दोस्तों आज हम बात करेंगे एक ऐसे गेम के बारे में, जिसकी सफलता दुनिया के हर कोने में देखी जा सकती है। और यह गेम एक साधारण 'गेमर' के साथ-साथ 'हार्ड कोर गेमर' का ध्यान भी अपनी तरफ आकर्षित कर चुका है। जी हॉं दोस्तों हम बात कर रहे हैं "फोर्टनाइट गेम" (Fortnite game) के बारे में।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
दोस्तों हम सभी ने गेम खेलने की शुरुआत आज से कई सालों पहले ही कर दी थी। जब नोकिया (NOKIA) के फोन में स्नेक (Snake) जैसा साधारण सा गेम, हमारे बीच बहुत लोकप्रिय हुआ करता था। लेकिन समय बीतने के साथ ही हम सभी देख सकते हैं, की गेम और मोबाइल की टेक्नोलॉजी कितनी तेजी से बदली और आगे निकल गई।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
आज के समय में मोबाइल परिवार के किसी एक सदस्य के पास नहीं होता है, बल्कि सभी सदस्यों के पास एक से बढ़कर एक स्मार्ट फोन है। ऐसे में सभी लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
इसी तरह अपनी पसंद के हिसाब से कुछ लोग 'गेम लवर' होते हैं। जिन्हें खासतौर पर मोबाइल में गेम खेलना पसंद होता है। और आजकल ज्यादातर गेम बनाने वाली कंपनियां इन्हीं 'गेम लवर्स' को ध्यान में रखकर गेम बनाती है। साथ ही आज के समय में 'हार्ड कोर गेमर' भी मोबाइल गेम खेलना पसंद करते हैं। क्योंकि अब स्मार्टफोन पर भी गेम पहले से अच्छी ग्राफिक्स के साथ आते है। और मोबाइल फोन पर चलने वाले ज्यादातर गेम फ्री होते हैं, या फिर बहुत ही कम कीमत के होते हैं।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
फोर्टनाइट एपिक गेम्स :
दोस्तों आज हम फोर्टनाइट गेम की सफलता के बारे में जानेंगे। फोर्टनाइट गेम को अमेरिका की एक गेम बनाने वाली कंपनी "Epic games" (एपिक गेम्स) द्वारा बनाया गया है। इस कम्पनी की स्थापना 15 जनवरी 1991 को हुई थी। हालांकि उस समय 'Tim Sweeney' (टिम स्वीनी) ने "पोटोमैक कंप्यूटर सिस्टम्स" (Potomac Computer Systems) के नाम से, इस कम्पनी की शुरुआत की थी।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
उस समय 'पोटोमैक कंप्यूटर सिस्टम्स' कम्पनी एक गेम बनाने वाली कंपनी नहीं थी। बल्कि एक "बिजनेस मॉडल" (Business Model) पर काम करती थी। इसी बीच उन्होंने एक ट्राइल के तौर पर "ZZT" नामक एक गेम बनाया। यह गेम उस समय के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ।
दोस्तों ZZT गेम की सफलता को देखते हुए। कम्पनी ने अपने आपको एक गेम बनाने वाली कंपनी के रूप में तैयार कर लिया। और फिर एक साल के बाद मतलब सन् 1992 में पोटोमैक कंप्यूटर सिस्टम्स कम्पनी का नाम बदलकर "Epic MegaGames" (एपिक मेगागेम्स) कर दिया गया। हालांकि यह नाम भी सन् 1999 में एक बार फिर बदला गया और Mega (मेगा) को नाम से हटाकर कम्पनी का नाम केवल "Epic games" (एपिक गेम्स) रख दिया गया।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
साथ ही अपने कई सालों के सफर में एपिक गेम्स ने Heartlight (हार्टलाइट), Epic Pinball (एपिक पिनबॉल), Unreal (अनरियल वीडियो गेम सीरीज), Gears of War series (गियर्स ऑफ वॉर सीरीज) और Age of Wonders (एज ऑफ वंडर्स) की तरह ही 50 से भी ज्यादा गेम बनाए। इसी तरह 25 जुलाई 2017 में फोर्टनाइट गेम लॉन्च किया गया। और फोर्टनाइट, एपिक गेम्स का सबसे सफल गेम बन गया।
फोर्टनाइट का विकास :
हालांकि दोस्तों फोर्टनाइट गेम पर काम सन् 2011 से ही शुरू कर दिया गया था। जब एपिक गेम्स द्वारा यह देखा गया, की Action games (एक्शन गेम) लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। लेकिन गेम पर काम शुरू करने के बाद से इसमें बहुत सारी रुकावटें आती रही।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
दरअसल इसी समय एपिक गेम्स कम्पनी ने अपने गेम इंजन को भी अपग्रेड किया था। साथ ही उन्होंने गेम की ग्राफिक्स में आगे चलकर बहुत से बदलाव किए क्योंकि उस समय तक ज्यादातर गेम की ग्राफिक्स बहुत गहरे रंग की होती थी। और यह गहरा रंग सभी के लिए सहज नहीं होता था। इस लिए ग्राफिक्स में बदलाव करके फोर्टनाइट गेम की ग्राफिक्स को थोड़ा सा लाइट बनाया गया।
साथ ही इसी बीच एपिक गेम्स ने फोर्टनाइट गेम को और भी बेहतर बनाने के लिए, चीनी गेम कम्पनी "Tencent" (टेनसेंट) की मदद ली। जिसके बाद से इस गेम का काम बहुत तेजी से आगे बढ़ सका। और फिर सन् 2017 आते-आते एपिक गेम्स ने फोर्टनाइट गेम को आखिर कार तैयार कर ही लिया।
फोर्टनाइट का गेमप्ले :
फोर्टनाइट गेम (Fortnite game) को सबसे पहले Windows (विंडोज), Mac operating system (मैक ऑपरेटिंग सिस्टम), Play Station 4 (प्ले स्टेशन 4) और Xbox One (एक्सबॉक्स वन) के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि इसकी सफलता की मुख्य वजह है, मोबाइल प्लेटफॉर्म।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
2 अप्रैल 2018 को IOS (Mobile operating system) (आईओएस, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम) पर फोर्टनाइट गेम को लॉन्च करने के बाद से इस गेम ने ऊंचाइयों की हर बुलंदियों को छुआ।
दोस्तों फोर्टनाइट गेम में मुख्य रूप से 2 मोड है। पहला Fortnite: Save the world (फोर्टनाइट: सेव दि वर्ल्ड) और दूसरा Fortnite Battle royale (फोर्टनाइट बैटल रॉयल)। इस गेम का दूसरा मोड पहले मोड से बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
फोर्टनाइट गेम को अकेले या टीम बनाकर खेल सकते हैं। इस गेम में आप खुद को सुरक्षित रखने के लिए wood (लकड़ी), stone (पत्थर) और metal (धातु) की तरह अलग- अलग चीजों का इस्तेमाल करके खुद का सुरक्षात्मक घेरा बना सकते हैं।
निष्कर्ष :
दोस्तों फोर्टनाइट बैटल रॉयल के रिलीज होने के महज दो हफ्तों के अंदर इसे 10 million लोग खेल चुके थें। और एक साल के अंदर-अंदर जून 2018 में इस गेम को खेलने वालों की संख्या 125 million से भी ज्यादा हो चुकी थी।
![]() |
| फोर्टनाइट बैटल रॉयल | Fortnite India |
साथ ही फोर्टनाइट गेम को "Game Critics Awards 2018" (गेम क्रिटिक्स अवार्ड्स 2018) का "Best Ongoing Game" (बेस्ट ऑनगोइंग गेम) और 2018 "Webby Awards" (2018 वेब्बी अवार्ड्स) का "People's Voice Award for Best Multiplayer game" (सर्वश्रेष्ठ मल्टीप्लेयर के लिए पीपुल्स वॉयस अवार्ड) भी दिया जा चुका है।
उम्मीद करते हैं कि एपिक गेम्स द्वारा बनाए गए गेम फोर्टनाइट (Fortnite) की यह कहानी आपको जरूर पसंद आई होगी। आपका कीमती समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

.jpg)
.jpg)






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें