- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
(1) परिचय :
फुटबॉल एक अत्यंत प्रसिद्ध खेल है, जो दुनिया भर के लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। यह लोगों को तनाव से राहत पहुंचाने में मदद करता है। यह खेल हमें अनुशासन और टीम के साथ कार्य करना सिखाता है। और साथ ही खिलाड़ियों और प्रशंसकों में तंदरुस्ती लाता है। यह अधिक रुचि, खुशी और आश्चर्य का खेल है। यह पैर के साथ एक गेंद को ठोकर मारकर खेला जाता है, इसलिए इस खेल को फुटबॉल का खेल कहा जाता है।
![]() |
| फुटबॉल | Football information in hindi | Football in hindi |
जिस प्रकार मानव मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान और शिक्षा की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल खेलना बहुत आवश्यक है, इसीलिए मानव जीवन में खेलों का विशिष्ट महत्व है।
खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। इनके बिना जीवन नीरस सा हो जाता है। इसीलिए हमारे देश में प्रत्येक प्रकार के खेल को महत्व दिया जाता है। फुटबॉल खेल भी इन्ही खेलों में से एक है, जिसको पूरे विश्व में खेला जाता है। भारत में भी यह खेल बहुत लोकप्रिय है। लेकिन बंगाल में फुटबॉल को सबसे अधिक खेला जाता है। फुटबॉल रूस का राष्ट्रीय खेल हैं।
(2) फुटबॉल खेल का इतिहास :
फुटबॉल को एक प्राचीन ग्रीक खेल "हर्पस्तम" (Harpastum) के रुप में माना जाता है। यह बहुत अधिक समानता से दो टीमों द्वारा पैर से एक गेंद को ठोकर मारकर खेला जाता था। यह बहुत ही क्रूर खेल था, जो गोल लाइन के पास दौड़कर गेंद को ठोकर मारकर गोल बनाने के लक्ष्य के साथ खेला जाता था। यह बिना किसी भी विशेष सीमा, मैदान के आकार, खिलाड़ियों की संख्या, साइड रेखा आदि के खेला जाता था। यह माना जाता है कि, इसकी उत्पत्ति 12वीं सदी में हुई थी। बाद में सबसे पहले यह इंग्लैंड में लोकप्रिय हुआ। और इसके नियम प्रभाव में तब आए जब यह स्कूलों और कॉलेजों में, सन् 1800 में अग्रणी खेल बन गया।
![]() |
| फुटबॉल | Football information in hindi | Football in hindi |
फुटबॉल खेल की उत्पति बहुत पुरानी है। "फीफा" के अनुसार खेल की प्रारंभिक शैली की उत्पत्ति चीन में हुई थी। इसके अलावा रोमन द्वारा खेले जाने वाला खेल "हर्पस्तम" (Harpastum) फुटबॉल का दूसरा पूर्वज माना जा सकता है। 19वीं शताब्दी के मध्य तक इंग्लैंड के पब्लिक स्कूलों में इस खेल को कई रूपों में खेला जाने लगा था। सबसे पहले इस खेल के नियम कैंब्रिज विश्वविद्यालय में तैयार किए गए थे। यह नियम बनाने की प्रणाली में फुटबॉल संस्थान भी शामिल थी।
आधुनिक फुटबॉल के नियम इंग्लैंड में "द फुटबॉल एसोसिएशन" (फुटबॉल संघ) के गठन के द्वारा बनाए गए थे। साथ ही सन् 1863 में बने लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेल खेला जाता है। फुटबॉल खेल को लोकप्रिय करने के लिए फेडरेशन इंटरनेशनल द फुटबॉल असोसिएशन (फीफा), अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था का गठन 1904 में पेरिस में किया गया था।
(3) फुटबॉल खेलने की प्रक्रिया :
![]() |
| फुटबॉल | Football information in hindi | Football in hindi |
इस खेल को खेलने के लिए फुटबॉल की आवश्यकता होती है। जो कि गेंद जैसी गोलाकार होती है। लेकिन यह चमड़े से बनी होती है। जिसके मध्य में हवा भरी हुई होती है। इस खेल को एक आयताकार मैदान जो की घास से ढका हुआ हो या फिर कृत्रिम घास से बनाया हुआ हो उसमें खेला जाता है।
मैदान को दो टीम के लिए चिन्हित लाइनों द्वारा बराबर-बराबर हिस्सों में बांट दिया जाता है। फिर दोनों टीमों के मध्य टॉस किया जाता है। जो टीम टॉस जीतती है, वही सबसे पहले खेल चालू करती है। इसमें दोनों टीमों में मैदान में एक गोल कीपर, दो हॉफ बैक, चार बैक, एक बांया (लेफ्ट) आउट, एक दांया (राइट) आउट और दो केन्द्रीय (सेंटर) फॉरवर्ड होते है।
(4) फुटबॉल खेल के नियम :
![]() |
| फुटबॉल | Football information in hindi | Football in hindi |
(1) इस खेल में मैदान की लंबाई कम से कम 100 गज और 130 गज से अधिक नहीं होती है। और मैदान की चौड़ाई कम से कम 50 गज और 100 गज से अधिक नहीं होती है।
(2) अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच के दौरान मैदान की लंबाई 120 गज से अधिक और 110 गज से कम नहीं हो सकती है। साथ ही मैदान की चौड़ाई 80 गज से अधिक और 70 गज से कम नहीं होती है।
( 3 ) फुटबॉल का मैदान 2 लंबी रेखाओं (स्पर्श लाइन) और दो छोटी रेखाओं (गोल लाइन) से तैयार किया जाता है।
(4) 'डी' (अर्ध - चंद्राकार) गोल पोस्ट से 6 गज की दूरी पर होता है।
(5) फुटबॉल का आकार 27 इंच से अधिक नहीं होता है।
(6) फुटबॉल का वजन 14 औस से कम और 16 औस से अधिक नहीं होता है।
(7) इस खेल में दो निर्णायक और दो कप्तान होते है।
(8) फुटबॉल खेलने के लिए प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते है। किंतु एक टीम में सात खिलाड़ी होने आवश्यक होते हैं। नहीं तो यह खेल नहीं खेला जा सकता है।
(9) इस खेल में 45-45 मिनट के दो राउंड होते है, जिनके मध्य 15 मिनट का ब्रेक होता है।
(10) फुटबॉल को गोलकीपर के अलावा कोई भी खिलाड़ी हाथ नहीं लगा सकता है।
(11) एक गोल हो जाने के बाद दोबारा से फुटबॉल को मैदान के मध्य में रखकर "किक" किया जाता है।
( 12 ) इस खेल में दोनों टीम के खिलाड़ियों की यूनिफॉर्म अलग-अलग होती है। जिससे खिलाड़ियों को पहचानने में दिक्कत नहीं होती है। लेकिन गोलकीपर की यूनिफॉर्म सबसे भिन्न होती है।
(13) स्कूप, पेनल्टी, किक, थ्रो-इन, ऑफ साइड, टच डाउन, स्ट्रापर, ड्रापकिक यह फुटबॉल खेल की शब्दावलीयां है।जिनको फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ी अच्छी तरह से जानते हैं।
(5) फुटबॉल खेलने के लाभ :
खेल हमारे जीवन में अहम स्थान रखते है। खेलों के कारण ही हमारा शारीरिक और मानसिक विकास हो पाता है। सभी खेलों को खेलने से कुछ ना कुछ लाभ होता है। इसी प्रकार फुटबॉल खेलने से भी बहुत लाभ होता है। जो कि निम्नलिखित है -
![]() |
| फुटबॉल | Football information in hindi | Football in hindi |
(1) फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ी मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक और वित्तीय रूप से मजबूत होते है।
(2) इस खेल को खेलने से शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। जिसके कारण संपूर्ण शरीर में चुस्ती स्फूर्ति बनी रहती है।
(3) फुटबॉल खेलने के लिए दिमाग को हमेशा अलर्ट रखना पड़ता है। जिसके कारण दिमाग की एकाग्रता शक्ति बढ़ जाती है।
(4) खेल खेलने से हाथों और पैरों की मांसपेशियां हृष्ट पुष्ट हो जाती है।
(5) फुटबॉल खेलने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। जिससे उन्हें कम बीमारियां होती है।
(6) इस खेल में अगर खिलाड़ी हार भी जाते है, तो उन्हें सम्मान के साथ गले लगाया जाता है। जिसके कारण बच्चों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है।
(7) फुटबॉल खेलने से दृढ़ इच्छा का निर्माण होता है।
(8) इस खेल को खेलने वाले बच्चे उत्सुक और जिज्ञासु बनते हैं। जो कि उनको कैरियर बनाने में बहुत काम आता है।
(9) फुटबॉल खेलने से मोटापे और ऑलस्य से छुटकारा मिल जाता है।
(10) इस खेल को खेलने से व्यक्ति साहसी और कर्मठ बनता है।
(6) उपसंहार :
![]() |
| फुटबॉल | Football information in hindi | Football in hindi |
खेल चाहे किसी भी प्रकार का हो हमें हमेशा अपने बच्चों को और स्वयं खेलना चाहिए। यह हमें जीवन जीने का तरीका सिखाते है। साथ ही हमारे शरीर के लिए भी लाभदायक होते है। वर्तमान में लोग ज्यादातर समय कंप्यूटर और मोबाइल में गेम को खेलने में बिताते है। जिसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें मैदान में खेले जाने वाले खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। इनमें सबसे अच्छा फुटबॉल खेल है। जिसको बड़े और बच्चे साथ मिलकर खेल सकते है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप




.webp)
.webp)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें