- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
परिचय :
दोस्तों हमारे देश में अलग-अलग प्रकार के खेल खेले जाते हैं। उनमें से ही एक है वॉलीबॉल। यह भारत के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह एक मैदानी खेल है। इस खेल को बच्चे और बड़े सभी खेलते हैं। वॉलीबॉल का खेल बहुत ही स्फूर्ति और मनोरंजन भरा है। तो आज हम वॉलीबॉल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे और साथ ही इसके इतिहास के बारे में भी जानेंगे।
![]() |
वॉलीबॉल | Volleyball information in hindi |
वॉलीबॉल का इतिहास :
दोस्तों वैसे तो वॉलीबॉल के बारे में सभी लोग जानते हैं, लेकिन जो नहीं जानते हैं। उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि- वॉलीबॉल खेल की शुरूआत सन् 1895 मे पूर्वी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका कि संस्था "Young Mens Christian Association" (YMCA) द्वारा की गयी, इस खेल के जन्मदाता संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के विलियम जी मोर्गन (William G. Morgan) को माना जाता है। वॉलीबॉल का आयोजन सर्वप्रथम अमेरिका में हुआ था। किन्तु धीरे-धीरे विश्व के अन्य देशों में भी यह लोकप्रिय हो गया। इस खेल की लोकप्रियता को देखते हुए सन् 1964 में इसे ऑलंपिक खेलों में शामिल किया गया। सन् 1974 में इसका पहला विश्वकप मैक्सिको में खेला गया था।
सन् 1963 में रूस में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारत ने पाँचवा स्थान प्राप्त किया था। सन् 2003 में भारतीय वॉलीबॉल टीम ने विशाखापट्टनम में आयोजित एशियन टाईटल जीता था। "जिमी जॉर्ज" (Jimmy George) पहले ऐसे भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं जो विश्व के शीर्ष 10 खिलाडियों मे स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
आज भारत में भी इस खेल की लोकप्रियता दिनो-दिन बड़ती जा रही है ।
भारत में वॉलीबॉल खेल सन् 1922 में आया जिसे मद्रास के कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन ने प्रारम्भ किया। सन 1951 में भारत के कलकत्ता शहर में भारतीय वॉलीबॉल संघ की स्थापना की गयी थी। और सन् 1951 में ही भारत में आयोजित प्रथम एशियाई खेलों में इसे शामिल किया गया।
वॉलीबॉल नियम :
![]() |
वॉलीबॉल | Volleyball information in hindi |
वॉलीबॉल के खेल को दो टीमों द्वारा खेला जाता है। जिनमें 6 - 6 खिलाड़ी होते हैं। मतलब एक टीम में 6 खिलाड़ी होते हैं जिन्हें outside hitter (2 खिलाड़ी), middle blocker, rightside hitter, libero, setter कहते हैं। वॉलीबॉल के मैदान को कोर्ट कहते हैं। कोर्ट की लम्बाई 18 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर होती है।
कोर्ट के बीचों बीच एक जाली लगी होती है। जो मैदान को दो बराबर भागों में बांटती है। जाली की ऊंचाई पुरुषों के लिए 2.43 मीटर, और महिलाओं के लिए 2.24 मीटर होती है। वॉलीबॉल को एक बड़ी सी गेंद से खेला जाता है। इस गेंद का आकार लगभग फुटबॉल की गेंद के बराबर होता है।
दोस्तों वॉलीबॉल खेल का मुख्य उद्देश्य गेंद को नेट के ऊपर से मारकर कोर्ट की दूसरी तरफ पहुंचाना है। जहां दूसरी टीम के खिलाड़ी गेंद को जमीन पर गिरने से रोकते हैं।
इस खेल में दो रेफरी (अंपायर) होते हैं। जो कि वॉलीबॉल को नियमानुसार खिलाते हैं। साथ ही यह खेल के दौरान आवश्यक और उचित निर्णय लेते हैं। और यह भी देखते हैं कि खेल में किसी तरह की बेइमानी न हो।
वॉलीबॉल खेल की शुरूआत में टॉस (toss) किया जाता है। जो टीम टॉस जीतती है। वो टीम गेंद से सबसे पहले सर्विस (Service) करके खेल की शुरूआत करते हैं। खेल के दौरान हर टीम को गेंद उछालने के लिए तीन मौके मिलते हैं। मतलब एक टीम केवल तीन बार गेंद को मारकर, दूसरी टीम तक पहुंचा सकते हैं। तीन से ज्यादा बार मारने पर फाउल माना जाता है। अगर गेंद मैदान से बाहर गिरती है, या गेंद नेट को छू जाती है तब भी फाउल माना जाता है।
वॉलीबॉल खेल के दौरान किसी भी टीम के कोर्ट में गेंद नीचे गिर जाती है तो सामने वाली टीम को अंक मिल जाता है। इस प्रकार जो टीम ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करती है। वह टीम जीत जाती है, लेकिन टीम के पास सामने वाली टीम से कम-से-कम दो अंक की बढ़त होनी चाहिए। अंक प्राप्त करने के लिए टीम के खिलाड़ी सामने वाली टीम के कोर्ट में गेंद को जमीन पर गिराने की कौशिश करते हैं।
वालीबॉल से होने वाले फायदों :
1) वॉलीबॉल खेलने से हम तनाव मुक्त हो जाते हैं। और मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं।
2) वॉलीबॉल हमें, शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ बनाता है।
3) इस खेल को खेलने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है। इसके अलावा कूदने की क्षमता भी बढ़ती है।
4) वॉलीबॉल या अन्य किसी भी खेल को खेलने से हमारा शरीर थकता है। जिससे रात में अच्छी और गहरी नींद आती है। जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाती है।
5) वॉलीबॉल खेलने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही यह दिल और फेफड़ों को भी मजबूत बनाता है।
6) इस खेल को खेलने से ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है, और दिमाग तेज होता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आपका बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें