टेनिस | Tennis in hindi

परिचय :


आज मैं आपके सामने अपने प्रिय खेल टेनिस के बारे में बताना चाहता हूं। टेनिस एक विश्व प्रसिद्ध खेल है। टेनिस दो प्रकार के होते हैं। "लॉन टेनिस" और "टेबल टेनिस"। लॉन अंग्रेजी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है मैदान। मतलब मैदान में खेले जाने वाले टेनिस को "लॉन टेनिस" कहते हैं। टेनिस का दूसरा प्रकार "टेबल टेनिस" एक बंद कमरे में टेबल के सहारे खेला जाता है। टेनिस को खेलने के लिए जाली (net/नेट) के दोनों ओर एक-एक खिलाड़ी होते हैं। इस खेल को महिला और पुरुष दोनों ही खेलते हैं। संसार का सबसे पुराना टेनिस कोर्ट (टेनिस का मैदान) पेरिस में मौजूद हैं। टेनिस का महत्व अब दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

"जितना कठिन संघर्ष होगा,
जीत उतनी ही शानदार होगी"।

Tennis information in hindi.
टेनिस | Tennis in hindi

टेनिस का इतिहास :


टेनिस को लैटिन भाषा में टेनर और फ्रेंच भाषा में टेनज कहा जाता है। टेनिस खेल का प्रारंभ फ्रांस में मध्यकाल में 12वी शताब्दी के आसपास हुआ था। शुरूआत में इसे इंडोर गेम (घर के अंदर खेला जाने वाला खेल) के रूप में खेला जाता था। लेकिन 17वी शताब्दी में इसका पतन हो गया था। टेनिस खेल की दोबारा शुरुआत सन् 1873 में इंग्लैंड के "वाल्टर क्लॉप्टन विंगफील्ड" (Walter Clopton Wingfield) ने की और इसमें कुछ सुधार किये।

A person hitting a tennis ball with a racket.
टेनिस | Tennis in hindi

टेनिस का प्राचीन नाम "ज्यू डी पॉम" (jeu de paume) है। 16वी शताब्दी में इसका नाम लॉन टेनिस पड़ा, क्योंकि इसे घास के मैदान पर खेला जाता था। सन् 1920 में इसका नाम टेनिस पड़ा, क्योंकि 1920 में इस खेल को फर्श के मैदान पर और मिट्टी के मैदान पर खेला जाने लगा था। टेनिस का पहला क्लब सन् 1872 में लेमिंग्टन, स्पेन (Leamington, Spain) में बना था। सन् 1874 में "मैरी एबिंग" (Mary Ewing) ने वाशिंगटन में ब्रिटेन के फौजी अधिकारियों को टेनिस खेलते हुए देखकर, पहली बार टेनिस कोर्ट का निर्माण किया। पहली बार टेनिस चैंपियनशिप सन् 1880 में अमरीका में हुई थी। और फ्रेंच चैम्पियनशिप सन् 1891 में हुई थी।

• टेनिस के प्रमुख संगठन :


[1] I.T.F. :

इस संगठन का पूरा नाम "International Tennis Federation" (अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ) है। इसकी स्थापना सन् 1913 में हुई थी। इसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में स्थित है।

[2] A.I.T.A. :

इस संगठन का पूरा नाम "All India Tennis Association" (अखिल भारतीय टेनिस संघ) है। इसकी स्थापना सन् 1920 में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

[3] A.T.F. :

इस संगठन का पूरा नाम "Asian Tennis Federation" (एशियाई टेनिस महासंघ) है। इसका मुख्यालय भी नई दिल्ली में स्थित है।

[4] W.T.A. :

इस संगठन का पूरा नाम "Woman's Tennis Association" (महिला टेनिस संघ) है। इसकी स्थापना सन् 1973 में हुई थी। इसका मुख्यालय फ्लोरिडा (Florida U.S.) में स्थित है।

टेनिस खेल को सबसे पहले सन् 1896 में एथेंस ओलंपिक में शामिल किया गया था। लेकिन सन् 1924 में किसी कारण बस इसे ओलंपिक से बंद कर दिया गया। फिर दोबारा सन् 1988 में सियोल ओलंपिक में इसे शामिल कर लिया गया। सन् 1958 में टोक्यो, जापान में टेनिस को एशियाई खेलों में शामिल किया गया था।

टेनिस खेल के नियम :


A person playing tennis on a court.
टेनिस | Tennis in hindi

टेनिस खेल का मैदान (कोर्ट) आयताकार होता है। सिंगल खिलाड़ी (single player) के लिए कोर्ट का आकार 78 फीट लम्बा और 27 फीट चौड़ा होता है। और डबल खिलाड़ी (double player) के लिए इसका आकार 78 फीट लम्बा और 36 फीट चौड़ा होता है। सफेद रंग द्वारा मैदान पर, survice line (सर्विस रेखा), center line (मध्य रेखा), single's side line (सीमा रेखा), Right court (दायाँ मैदान), Left court (बायां मैदान) आदि निशाना लगाए जाते हैं।

कोर्ट के बीचों बीच मध्य रेखा के ऊपर जाली बांधीं जाती है। जो मैदान को दो बराबर भागों में बांट देती है। जाली की ऊंचाई 3.6 फीट होती है। टेनिस दो खिलाड़ियों के बीच या दो - दो खिलाड़ियों वाली दो टीमों के बीच खेला जाता है। जिसके आधार पर इसे सिंगल और डबल दो भागों में बांटा गया है। 

टेनिस के खेल में प्रत्येक खिलाड़ी को रेकेट (टेनिस का बल्ला) से गेंद को मारना पड़ता है। खिलाड़ियों का लक्ष्य होता है कि वह गेंद को इस तरह से मारे की गेंद विरोधी खिलाड़ी के कोर्ट में पहुंच जाए और दूसरा खिलाड़ी गेंद को न मार पाए।

टेनिस के खेल कि शुरूआत टॉस के द्वारा की जाती है। यदि खेल के दौरान कोई खिलाड़ी जाली को हाथ लगाता है, या अपने विरोधी खिलाड़ी को परेशान करता है, और बेइमानी करता है। तो सामने वाले खिलाड़ी को अंक मिल जाता है। गेंद को कोर्ट के सही भाग में न मारने पर खिलाड़ी अंक हारता है। इसके अलावा गेंद को जाली पर मारने से भी खिलाड़ी अंक हारता है। यदि गेंद किसी खिलाड़ी के कोर्ट में दो या दो से अधिक बार टप्पा खाती है। तो सामने वाले विरोधी खिलाड़ी को अंक मिलता है।

टेनिस खेल के तथ्य :


A person holding a tennis racket and ball.
टेनिस | Tennis in hindi

(1) ऐसा माना जाता है कि टेनिस की शुरूआत फ्रांस में हुई थी। शुरूआत में इसे हाथ की हथेलियों से खेला जाता था। रेकेट का इस्तेमाल 16वी शताब्दी के आसपास किया जाने लगा था।

(2) विंबलडन चैम्पियनशिप टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। सबसे पहला विम्बलडन सन् 1877 में खेला गया था।

(3) सबसे पहला यू.एस. ओपन सन् 1881 में, फ्रेंच ओपन सन् 1891 में और आस्ट्रेलियन ओपन सन् 1905 में खेला गया था। विम्बलडन को मिलाकर इन चारों को ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट कहा जाता है।

(4) यदि कोई खिलाड़ी ग्रैंड स्लेम जीतता है तो उसे करियर ग्रैंड स्लेम कहा जाता है।

(5) अब तक का सबसे लम्बा टेनिस मैच 11 घंटे 5 मिनट में पूरा हुआ था। जो "जॉन इस्नर" और "निकोलस माउंट" के बीच खेला गया था, और इसे जॉन इस्नर ने जीता था।

(6) टेनिस ओलंपिक में खेला जाने वाला खेल है। जिसे व्हील चेयर पर खेलने वाले खिलाड़ी भी खेलते हैं।

(7) I.T.F. की 50वी सालगिरह पर सन् 1963 में फेड कप की शुरूआत हुई थी। इसमें महिला अंतरराष्ट्रीय टीम हिस्सा लेती थी।

(8) सन् 1968 में प्रोफेसनल टेनिस के ओपन एरा की शुरूआत हुई थी। साथ ही ओपन एरा में खेला जाने वाला जो पहला ग्रैंड स्लेम था, वो फ्रेंच ओपन था।

(9) सबसे पहले टाई ब्रेकर या टाई ब्रेक का आविष्कार "जेम्स बेन एलन" ने सन् 1965 में किया था।

(10) सन् 1989 में डेविस कप, पहला ऐसा टूर्नामेंट था। जिसमें टाई ब्रेक का इस्तेमाल किया गया था।

A person holding a tennis racket.
टेनिस | Tennis in hindi

(11) विंबलडन में टाई ब्रेक कि शुरूआत सन् 1971 में हुई थी।

(12) "डॉन बज" अबतक के टेनिस इतिहास के ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने लगातार छ: बार ग्रैंड स्लेम जीता है।

(13) अब तक के टेनिस के इतिहास में आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी "सेम ग्रोथ" ने सबसे तेज सर्विस की है। जिसकी रफ्तार 263.44 km/h थी।

(14) महिला टेनिस में सबसे तेज सर्विस जर्मनी कि महिला खिलाड़ी "सेविन लिसिकी" (Sabine Lisicki) ने की थी। जिसकी रफ्तार 210 km/h थी।

(15) टेनिस में शून्य अंक को लव (Love) कहते हैं।

(16) I.T.F. के अनुसार टेनिस की गेंद का वजन 56 ग्राम से लेकर 59.4 ग्राम के बीच होना चाहिए।

(17) शुरूआत में टेनिस सफेद रंग की गेंद से खेला जाता था। सन् 1986 में पहली बार पीले रंग की गेंद से टेनिस खेला गया था।

(18) टेनिस के बल्ले (रेकेट) की लम्बाई, ज्यादा से ज्यादा 29 इंच हो सकती है।

(19) प्रोफेसनल टेनिस खेलने के लिए 5 प्रकार के कोर्ट (मैदान) इस्तेमाल किए जाते हैं। क्ले कोर्ट (मिट्टी का मैदान), हार्ड कोर्ट (कठोर मैदान), ग्रास कोर्ट (घास का मैदान), कार्पेट कोर्ट (कालीन मैदान), बूडेन कोर्ट (लकड़ी का मैदान)।

(20) टेनिस के इतिहास में सबसे छोटा मैच 20 मिनट का हुआ है। जो कि "सुसान टट" और "मेरियन बाउंडी" के बीच सन् 1969 में विंबलडन में खेला गया था। जिसे सुसान टट ने जीता था।

(21) टेनिस में पुरुष विजेता को सन् 1887 तक गोल्डन कप दिया जाता था। जबकि महिला विजेता को सन् 1864 तक गोल्डन ट्रॉफी दी जाती थी।


टिप्पणियाँ